{"_id":"5c54360fbdec22736d6a1013","slug":"pta-committee-stand-by-director-higher-education-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा निदेशक के पक्ष में उतरी पीटीए कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा निदेशक के पक्ष में उतरी पीटीए कमेटी
Fri, 01 Feb 2019 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और भाजपा विधायक रमेश धवाला के आरोपों के बाद ज्वालाजी कॉलेज की पीटीए कमेटी उच्च शिक्षा निदेशक के पक्ष में उतर गई है। कॉलेज पीटीए कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि विधायक रमेश धवाला शिक्षा निदेशक पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के हित में पूरी पारदर्शिता के साथ पीटीए फंड का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि पीटीए फंड खर्च करने के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेना जरूरी नहीं था। पीटीए प्राईवेट कमेटी है वह अपनी मर्जी से फंड को खर्च कर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धवाला की ओर से जो भी आरोप शिक्षा निदेशक पर लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह तथ्यहीन और झूठे हैं। उन्होंने रमेश धवाला से सवाल पूछा है कि जब पीटीए कमेटी ने इन कर्मचारियों को रखा था और अगर इसमें कोई गलती थी तो विपक्ष में रहते तीन साल उन्होंने मामला क्यों नहीं उठाया। आज जब इस कॉलेज का सरकारीकरण हो चुका है और कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारियों को सरकारी सेवा में ले लिया गया है तो धवाला राजनीतिक द्वेष के चलते बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेक्चरर संघ भी उतरा समर्थन में
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। संघ के प्रदेश प्रधान केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष विकास रत्न, प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा, चेयरमैन विनोद बन्याल, जिला प्रधानों लोकेंद्र नेगी, संजीव पराशर, राजपाल दीप खन्ना, नरेश ठाकुर ने कहा है कि डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एक शिक्षाविद और ईमानदार व्यक्ति हैं। इस पद पर बड़ी मेहनत से पहुंचे हैं।
ऐसे आरोप लगा कर उनके मनोबल को गिराना ठीक नही है। लेक्चरर संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव ने बताया कि डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के शिक्षा निदेशक बनने से शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली में काफी सुधार हुआ है।