कसौली गोलीकांड के बाद इन महिला अफसरों को मिलेगा अब पीएसओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जे हटाने गईं टीसीपी महिला अफसर की दिनदहाड़े हत्या होने के बाद अब फील्ड में तैनात महिला अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की तैयारी है। किसी भी अभियान या कार्रवाई के दौरान फील्ड में तैनात महिला अधिकारियों को हिमाचल पुलिस अस्थायी पीएसओ मुहैया कराएगी।
कसौली में महिला अफसर की सुरक्षा में हुई चूक पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाराजगी जताने के बाद पुलिस विभाग ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। महिला अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने के पीछे तर्क यह है कि जब कोई भी कार्रवाई होती है तो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी कार्रवाई को सुचारु रखने पर ध्यान देते हैं।
जबकि पीएसओ की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा देने की होगी। महिला अधिकारी की सुरक्षा में एक कर्मचारी तैनात रहने से खतरा कम रहेगा।
महिला अधिकारी की सुरक्षा में चूक पर मुख्यमंत्री भी हैं नाराज
कसौली गोलीकांड के दौरान टीसीपी की महिला अधिकारी जब कार्रवाई का जायजा लेने होटल में गईं, उस दौरान अकेले होने के चलते ही होटल मालिक के बेटे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच में यह बात भी सामने आई कि मौके पर भले ही पुलिस मौजूद थी, लेकिन महिला अधिकारी के साथ एक भी पुलिस कर्मचारी नहीं था।
इसी को देखते हुए अब पुलिस विभाग फील्ड में महिला अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार और हिमाचल पुलिस दोनों की प्राथमिकता है।
महिला अधिकारी या विभाग अगर किसी कार्यवाही के लिए जाते हैं और आवेदन करते हैं तो उन्हें अस्थायी तौर पर निजी सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है।