फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Provided information on mushroom cultivation to women.

Shimla News: महिलाओं को दी मशरूम की खेती की जानकारी

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Provided information on mushroom cultivation to women.
शिमला। यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा में चल रहे मशरूम कल्टीवेशन बैच में सोमवार को उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ शरद गुप्ता ने विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के लिए गेस्ट लेक्चर दिया। लेक्चर में शरद गुप्ता ने मशरूम की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के तरीकों और विभाग की ओर से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में मशरूम की खेती स्वरोजगार का बेहतर माध्यम है। सरकार की ओर से मशरूम कंपोस्ट, शेड निर्माण और प्रशिक्षण पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा मार्केटिंग और बैंक लोन की सुविधा भी आरसेटी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभाग की योजनाओं से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञ से उनके जवाब भी प्राप्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article