Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protest in Jatog Cantt against house tax hike

Shimla News: हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ जतोग कैंट में धरना-प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protest in Jatog Cantt against house tax hike
कैंट बोर्ड ने कहा कोई नई बढ़ोतरी नहीं की
विज्ञापन

पैमाइश के आधार पर ही जारी किए हैं बिल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के जतोग कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों ने हाउस टैक्स में बढ़ोतरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर कैंट बोर्ड जतोग के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस दौरान लोगों ने टैक्स बढ़ोतरी पर सवाल उठाए।


रैली में पूर्व प्रधान प्यारे मोहन, पूर्व प्रधान कमल गुप्ता, पूर्व प्रधान निर्मल गर्ग, मनोनीत सदस्य राजीव कुमार सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान कमल गुप्ता ने कहा कि कैंट बोर्ड ने हाउस टैक्स में मनमाने ढंग से वृद्धि कर दी है। इससे लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है। रैली को संबोधित करते हुए नेताओं ने टैक्स वृद्धि के अलावा ठप हो रहे विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करीब आठ साल पहले श्मशानघाट के लिए बनाई सड़क अब खस्ताहाल हो चुकी है। इसकी मरम्मत तक नहीं की जा रही है। इसका काम तक पूरा नहीं किया है। इससे लोगों को परेशानी झेनी पड़ रही है। आरोप लगाया कि कैंट बोर्ड तानाशाही तरीके से काम कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी न की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कैंट बोर्ड का कहना है कि टैक्स में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की है। हर तीन साल बाद भवनों की पैमाइश होती है। इसके आकार, इस्तेमाल, कच्चे या पक्के मकान के आधार पर टैक्स तय होता है। इस पैमाइश के आधार पर ही इस बार बिल दिए हैं जिनमें कुछ लोगों के ज्यादा बिल आए हैं। कई लोगों के बिल कम भी हुए हैं। नौ सितंबर को जनता के द्वार कार्यक्रम भी रखा है जिसमें लोग अपनी समस्याएं उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article