फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against padmavat movie at mandi himachal

मंडी में भंसाली मुर्दाबाद के लगे नारे, पद्मावत फिल्म के रिलीज के विरोध में निकाली रैली

Tue, 23 Jan 2018 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Tue, 23 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
protest against padmavat movie at mandi himachal

पद्मावत फिल्म रिलीज होने से नाराज राजपूत सभा ने मंडी शहर में रैली निकाली। रैली के जरिए सभा ने फिल्म पर हिमाचल में प्रतिबंध लगाने की हुंकार भरी। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली मुर्दाबाद और करणी सेना जिंदाबाद के खूब नारे लगे। 

विज्ञापन


रैली सेरी मंच से होते हुए पूरे बाजार और चौहाटा बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और पीएम को ज्ञापन भेजते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई। 
विज्ञापन


बैठक प्रदेश महासचिव केएस जम्वाल की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फिल्म डायरेक्टर संजय भंसाली मुर्दाबाद, राजपूत एकता जिंदाबाद, राजपूत सभा जिंदाबाद, करणी सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में विभिन्न जिलों से राजपूत समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से उन्होंने फिल्म को प्रदेश के सिनेमाघरों में में रिलीज होने का विरोध किया। 

वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार व केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल के राजपूतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विवादास्पद फिल्म को रिलीज करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से महासंघ ने कहा कि इस फिल्म को रिलीज करने से प्रदेश के राजपूतों के हितो को गहरी चोट लगेगी।

रैली में ये रहे शामिल 

protest against padmavat movie at mandi himachal

रैली में प्रदेश महासचिव केएस जंवाल, जिला राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, जिला राजपूत सभा के वरिष्ठ उपप्रधान देव राज वर्मा, दलीप सिंह ठाकुर, मोती राम, मान सिंह राणा, तेज सिंह ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, शरण दास ठाकुर, सूरत सिंह गुलेरिया, सुरेंद्र जंवाल, राजा ठाकुर, जिंदू राम डोगरा, दौलत

राम चौहान, बुद्धि सिंह सेन, कृष्ण चंद, उर्मिला राणा, मनोज ठाकुर, दुनी चंद, धीरज ठाकुर, हितेश चंदेल, पंकज राज, पुनीत वर्मा, सुनी वर्मा, अमित ठाकुर, अजय राणा, रजत कुमार, मितू, अशोक चंदेल, रवि कुमार, नगेश ठाकुर, किशोरी ठाकुर, अनिल ठाकुर, करण जंवाल राजपूत, निखिल ठाकुर, विक्रम ठाकुर,

तेज सिंह, अमर सिंह, खेम सिंह, अर्मिला राणा, जय राम, हनी सेन, संजू, निशांत सेन, मोती राम ठाकुर, होशियार सिंह, शिवम व बलवीर व अन्य राजपूत सदस्यों ने रैली में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed