पद्मावत फिल्म का विरोध जारी, यहां होगा धरना-प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पद्मावत का विरोध जारी है। इसी कड़ी में राजपूत सभा अब धरना-प्रदर्शन करने वाली है। फिल्म पद्मावत के विरोध में मंडी में कल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डीसी के माध्यम से सीएम और पीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
इसी संदर्भ में रविवार को राजपूत सभा जिला मंडी की बैठक जिला प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिनिधियों और राज्य स्तरीय राजपूत सभा के महामंत्री केएस जम्वाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विवादास्पद फिल्म पद्मावत को प्रदेश व अन्य राज्यों में प्रदर्शित करने पर विरोध जताया गया। सभा ने इस संदर्भ में प्रदेश के सीएम से दूसरे राज्यों की तर्ज पर रिलीज न करने का आग्रह किया।
सभा सेरी मंच पर 23 जनवरी को इस फिल्म के विरोध में धरना और प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
सभा ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि राजपूत सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजपूत इतिहास से छेड़छाड़ होने वाली फिल्म को प्रदर्शित न किया जाए।
इस बैठक में इंद्र सिंह ठाकुर, केएस जम्वाल, देवराज शर्मा, मस्तराम वर्मा, तेज सिंह ठाकुर, मान सिंह राणा, हरी, दिनेश चौहान, विचित्र सिंह व उद्यम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजपूत एकता मिशन की बैठक में छाया रहा फिल्म का मुद्दा
ग्रामीण राजपूत एकता मिशन की एक बैठक सुरला में आयोजित हुई। बैठक के दौरान राजपूत समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुहिम संयोजकों ने जहां ग्रामीणों को नये राजपूत संगठन को खड़ा करने के कारणों पर प्रकाश डाला, वहीं उनसे जुड़ने का आह्वान भी किया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नये राजपूत संगठन से जुड़ने के लिए हामी भरी। बैठक में फिल्म पदमावत का मुद्दा भी छाया रहा। सभी सदस्यों ने 25 जनवरी से रिलीज हो रही इस फिल्म का विरोध करने की बात कही। संयोजक सोमनाथ ने कहा कि राजपूत इस फिल्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही गई जिस पर सभी सदस्यों ने 22 जनवरी को नाहन में फिल्म का विरोध करने की बात कही। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर सोमनाथ, आशीष ठाकुर, नवीन ठाकुर, विनीत ठाकुर, अंकुश पुंडीर, आदित्य, रविंद्र, सुनील कुमार, मनोज ठाकुर, विवेक, यशपाल सिंह, कुलदीप, राजेश चौहान, ध्यान सिंह, आशु मोहिल, गुड्डी ठाकुर, विपिन, प्रेम सिंह, राजकुमार, जसवंत ठाकुर, अनिल ठाकुर, मनीष कुमार, पवन कुमार, शिवराज ठाकुर, सुनील कुमार, रमेश चंद, अनिता, अंकिता, अंकित, तरुण, पंकज पुंडीर, अतुल, शिवराज ठाकुर, कमल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।