फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against padmavat film at mandi himachal

पद्मावत फिल्म का विरोध जारी, यहां होगा धरना-प्रदर्शन

Mon, 22 Jan 2018 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Mon, 22 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
protest against padmavat film at mandi himachal

फिल्म पद्मावत का विरोध जारी है। इसी कड़ी में राजपूत सभा अब धरना-प्रदर्शन करने वाली है। फिल्म पद्मावत के विरोध में मंडी में कल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डीसी के माध्यम से सीएम और पीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


इसी संदर्भ में रविवार को राजपूत सभा जिला मंडी की बैठक जिला प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, विभिन्न इकाइयों से आए प्रतिनिधियों और राज्य स्तरीय राजपूत सभा के महामंत्री केएस जम्वाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विवादास्पद फिल्म पद्मावत को प्रदेश व अन्य राज्यों में प्रदर्शित करने पर विरोध जताया गया। सभा ने इस संदर्भ में प्रदेश के सीएम से दूसरे राज्यों की तर्ज पर रिलीज न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा सेरी मंच पर 23 जनवरी को इस फिल्म के विरोध में धरना और प्रदर्शन करेगी। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 

सभा ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि राजपूत सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजपूत इतिहास से छेड़छाड़ होने वाली फिल्म को प्रदर्शित न किया जाए। 

इस बैठक में इंद्र सिंह ठाकुर, केएस जम्वाल, देवराज शर्मा, मस्तराम वर्मा, तेज सिंह ठाकुर, मान सिंह राणा, हरी, दिनेश चौहान, विचित्र सिंह व उद्यम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजपूत एकता मिशन की बैठक में छाया रहा फिल्म का मुद्दा

protest against padmavat film at mandi himachal

ग्रामीण राजपूत एकता मिशन की एक बैठक सुरला में आयोजित हुई। बैठक के दौरान राजपूत समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुहिम संयोजकों ने जहां ग्रामीणों को नये राजपूत संगठन को खड़ा करने के कारणों पर प्रकाश डाला, वहीं उनसे जुड़ने का आह्वान भी किया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने नये राजपूत संगठन से जुड़ने के लिए हामी भरी। बैठक में फिल्म पदमावत का मुद्दा भी छाया रहा। सभी सदस्यों ने 25 जनवरी से रिलीज हो रही इस फिल्म का विरोध करने की बात कही। संयोजक सोमनाथ ने कहा कि राजपूत इस फिल्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बैठक में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात भी कही गई जिस पर सभी सदस्यों ने 22 जनवरी को नाहन में फिल्म का विरोध करने की बात कही। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

इस अवसर पर सोमनाथ, आशीष ठाकुर, नवीन ठाकुर, विनीत ठाकुर, अंकुश पुंडीर, आदित्य, रविंद्र, सुनील कुमार, मनोज ठाकुर, विवेक, यशपाल सिंह, कुलदीप, राजेश चौहान, ध्यान सिंह, आशु मोहिल, गुड्डी ठाकुर, विपिन, प्रेम सिंह, राजकुमार, जसवंत ठाकुर, अनिल ठाकुर, मनीष कुमार, पवन कुमार, शिवराज ठाकुर, सुनील कुमार, रमेश चंद, अनिता, अंकिता, अंकित, तरुण, पंकज पुंडीर, अतुल, शिवराज ठाकुर, कमल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed