फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against india pakistan t20 cricket match in hpca stadium dharamshala.

भारत-पाक मैच का विरोध तेज, 'देवभूमि में पाक का झंडा बर्दाश्त नहीं'

Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest against india pakistan t20 cricket match in hpca stadium dharamshala.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान की टीम धर्मशाला पहुंच गई हैं। लेकिन 19 मार्च को यहां होने वाले सबसे चर्चित भारत-पाक मैच का विरोध भी तेज हो गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस, पूर्व सैनिकों समेत कुछ संगठनों की ओर से किए जा रहे इस विरोध में शहीदों के परिजन भी शामिल हो गए हैं। मैच के विरोध में बाकायदा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं।

विज्ञापन


शहीदों के परिजनों ने चेतावनी दी है कि वे किसी भी सूरत में देवभूमि में पाकिस्तान का झंडा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर, धर्मशाला के एक अधिवक्ता विनय शर्मा ने शहीद स्मारक में अनशन का एलान कर दिया है। प्रदेश एनएसयूआई ने तो जेल भरो आंदोलन के एलान की चेतावनी तक दे दी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी मैच न कराने की वकालत कर चुके हैं।

विज्ञापन

हर हाल में होगा मैच: अनुराग

protest against india pakistan t20 cricket match in hpca stadium dharamshala.

उधर, 9 मार्च को धर्मशाला में प्रस्तावित अपने पहले टी-20 मैच के लिए शुक्रवार देर शाम को ओमान की टीम एक माह पहले धर्मशाला पहुंच गई है। वे जहां यहां के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं, यहां के माहौल के हिसाब से अभी से अभ्यास मैचों में जुट गए हैं।

हमीरपुर के अमतर में शनिवार को ओमान की टीम ने हिमाचल रणजी टीम के साथ अभ्यास मैच खेला। उधर, बीसीसीआई के सचिव और एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि तय शेड्यूल के अनुसार हर हाल में धर्मशाला में भारत-पाक मैच होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

22 मार्च तक पैक हुए धर्मशाला के होटल

protest against india pakistan t20 cricket match in hpca stadium dharamshala.

भारत-पाक मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा क्रेज है। यहां वर्ल्ड कप के दस मैच होने हैं। अभी आईसीसी ने वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट की बिक्री भी शुरू नहीं की है, लेकिन धर्मशाला के सभी होटल बुक हो गए हैं।

22 मार्च तक होटल पैक हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए धर्मशाला से 40-50 किलोमीटर दूर तक पालमपुर, ज्वालाजी आदि शहरों के होटलों में भी क्रिकेट प्रेमियों ने कमरे बुक करवा रखे हैं।

पठानकोट हमले में हुए हैं हिमाचल के दो जवान शहीद-
हाल ही में पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले में हिमाचल के दो जवान शहीद हुए थे। इसी दौरान भारत-पाक मैच का एलान हुआ। इस घटना के बाद शहीदों के परिजन के परिजनों ने मैच का विरोध और भी तेज कर दिया है।

विज्ञापन

टी-20 मैचों में सुरक्षा को लेकर एडीजीपी ने किया स्टेडियम का दौरा

protest against india pakistan t20 cricket match in hpca stadium dharamshala.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टी- 20 वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान सुरक्षा को लेकर सरकार ने कसरत शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को एडीजीपी संजय कुंडू ने बैठक की। एडीजीपी ने क्रिकेट स्टेडियम का भी दौरा किया।

सुरक्षा व्यवस्थ को लेकर हुई बैठक में आईजी नॉदर्न जोन जीडी भार्गव, एएसपी विजय सकलानी, पंकज शर्मा,  शॉलिनी अग्रिहोत्री, डीएसपी देसराज चंदरोटिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद कुंडू ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिकेट स्टेडियम में बैठक भी की।

पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लंबी चर्चा की। वाहन पार्किंग और ट्रैफिक प्लान को लेकर अधिकारियों की राय ली गई। धर्मशाला में 3 से 22 मार्च तक टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैच होंगे।

इस दौरान 19 मार्च को वर्ल्ड कप का सबसे महत्वपूर्ण मैच भारत-पाकिस्तान के बीच होगा। इस मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्यादा कसरत करनी पड़ेगी। एडीजीपी ने कहा कि मैचों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed