{"_id":"9e10b30a66a1bc38ae1e0d07e53d06b6","slug":"protest-against-dalailama-in-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में दलाईलामा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में दलाईलामा के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
Updated Wed, 29 Oct 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी यात्रा पर निकले तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के खिलाफ फिर से शुगदेन समर्थकों ने टीचिंग स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। यूएस में बौद्धिस्ट टीचिंग ‘राइट टू फ्रीडम ऑफ स्पीच’ पर शिक्षा के दौरान शुगदेन समर्थकों के एक छोटे से समूह ने दलाईलामा की धार्मिक टीचिंग में खलल डाला।
विज्ञापन
साथ ही धर्मगुरु दलाईलामा के भाषण को भी नकारात्मक बताया। शुगदेन समर्थक दलाईलामा के टीचिंग स्थल के बाहर बैनर्स और साइन बोर्ड हाथ में लेकर प्रदर्शन करने लगे। शुगदेन समर्थकों ने बैनर्स पर लिखकर दलाईलामा पर उनके धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। एक बैनर पर फाल्स दलाईलामा लिखा था।
विज्ञापन
उधर, टीचिंग स्थल के बाहर शुगदेन समर्थकों के प्रदर्शन के बाद दलाईलामा ने कहा कि सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। दलाईलामा ने विदेश में रह रहे निर्वासित तिब्बतियों को करुणा का संदेश दिया। उधर, निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रेस अधिकारी शेरिंग वांगचुक ने बताया कि यूएस में हुई घटना दुखद है।
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाईलामा भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। दोरजे शुगदेन की पूजा करने पर बैन लगाने का धर्मगुरु दलाईलामा पर आरोप बेबुनियाद है। धर्मगुरु दलाईलामा ने कभी नहीं कहा कि दोरजे शुगदेन की पूजा मत करो। चीन के इशारे पर शुगदेन समर्थक इस तरह के गलत कृत्य कर रहे हैं। धर्मगुरु दलाईलामा तो विश्व के लोगों को शांति का पाठ पढ़ा रहे हैं।