{"_id":"272b970583eac89b0732977fa9c3989f","slug":"protest-againest-film-pk-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भी पीके पर बवाल, पोस्टर जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भी पीके पर बवाल, पोस्टर जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Tue, 30 Dec 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पीके का हिमाचल में भी जमकर विरोध हो रहा है। मंगलवार को हिंदु संगठनों ने सोलन के नालागढ़ में पीके फिल्म का विरोध किया और पोस्टर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्देशक राज कुमार हिरानी व अभिनेता आमिर खान के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बजरंग दल के जिला संयोजक मनदीप कुमार, विश्व हिंदु परिषद के प्रदेश सह संयोजक चंदन, एबीवीपी का नालागढ़ कालेज के अध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, एके सिगंल, हितेश ठाकुर, हरविंद सिंह, जितेंद्र पाल, सुरेंद्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता नालागढ़ के बाजार में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीके फिल्म के विरोध में नारेबाजी की। मनदीप कुमार ने कहा कि तीन तीन पत्नियां रखने वाले राज कुमार हिरानी हिंदुओं की धर्म की परिभाषा सिखा रहा है। विश्व हिंदु परिषद के प्रदेश सह सहयोजक चंद ने कुमार ने कहा कि इस फिल्म में आईसीआई का पैसा लगा है। इसकी लाचिंग दुबई में हुई है। फिल्म में कुछ सीन ऐसे डाले गए जो स्नातन धर्म के खिलाफ है।
विज्ञापन
यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। मंदिर में डरपोक लोग जाते है जैसे डायलाग से हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारियों ने पीके फिल्म पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। अगर इस फिल्म के विवादित दृश्य नहीं हटाए गए तो उन्हें आंदोलन ओर तेज करना पड़ेगा।