{"_id":"6022b7f2d1aecd08dc2de226","slug":"prostitution-racket-busted-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कुल्लू में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से तीन युवतियों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कुल्लू में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से तीन युवतियों को किया रेस्क्यू
Tue, 09 Feb 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
(देह व्यापार का भंडाफोड़)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से नेपाली मूल की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। गौरव सिंह ने कहा भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क है। बता दें एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे भुंतर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा।
विज्ञापन
वहीं, होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने से जिले में हड़कंप मच गया है। होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस ने होटल मैनेजर को अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। होटल मैनेजर प्रकाश निवासी चंदनुपर हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड मिलने पर उससे पूछताछ की जा रही है। रेस्क्यू की गईं तीनों महिलाएं उनके परिवारजनों के हवाले कर दी गई हैं।
विज्ञापन