फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prosecution clearance given against four in sanitizer scam in himachal pradesh secretariat

सैनिटाइजर घोटाले में चार के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी, विजिलेंस चार्जशीट करेगी दाखिल

Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Prosecution clearance given against four in sanitizer scam in himachal pradesh secretariat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोविड काल में राज्य सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले में आरोपी सचिवालय कर्मियों के खिलाफ सचिवालय प्रशासन विभाग ने विजिलेंस को अभियोजन स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अब विजिलेंस जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। मामले में ब्यूरो ने सरकार से सचिवालय प्रशासन के चार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।

विज्ञापन


इन सभी पर अपने दायित्वों का निर्वहन न करने और सचिवालय में सप्लाई होने वाले सैनिटाइजर के  दामों में हो रहे खेल को नजरअंदाज करने का आरोप है। खास बात यह है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ने मामले में विभागीय जांच भी कराई थी। जांच में सिर्फ सुपरिंटेंडेंट को दोषी माना और बाकी अधिकारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


वहीं, विजिलेंस ने सुपरिंटेंडेंट के अलावा तीन अन्य सचिवालय कर्मियों को भी मामले में दोषी मानते हुए अभियोजन स्वीकृति मांगी थी। क्लीन चिट की वजह से विभाग के लिए अभियोजन स्वीकृति गले की फांस बन गई थी। लंबे मंथन के बाद अब विभाग ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में इन कर्मियों के अलावा सैनिटाइजर सप्लाई करने वाली फर्म के ठेकेदार की भी मुश्किलें बढ़ना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed