फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Proposal to give relaxation in age for admission in first class will go to the cabinet, decision taken in the

हिमाचल: पहली कक्षा में दाखिले की आयु में छूट देने का कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव, बैठक में हुआ फैसला

Wed, 03 Jan 2024 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 10:39 AM IST
सार

1 अप्रैल को छह साल की आयु होने पर ही दाखिले देने के आदेश में बदलाव की तैयारी का प्रस्ताव बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Proposal to give relaxation in age for admission in first class will go to the cabinet, decision taken in the
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली कक्षा में दाखिले की आयु में छूट देने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। 1 अप्रैल को छह साल की आयु होने पर ही दाखिले देने के आदेश में बदलाव की तैयारी का प्रस्ताव बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। संभावित है कि प्रस्ताव में दाखिले के लिए अप्रैल की जगह जून या जुलाई तक की आयु निर्धारित की जाएगी। इस बाबत अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा।

विज्ञापन


बैठक के दौरान बताया गया कि बीते दिनों हुई भारी बरसात से स्कूलों काे हुए नुकसान की मरम्मत के लिए प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को ढाई-ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। दोनों शिक्षा निदेशकों को नये शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों को चकाचक करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए। 31 मार्च तक मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा। बैठक में क्लस्टर और एक्सीलेंस स्कूलों के लिए बनाए गए दिशा निर्देशों को धरातल पर तेजी से लागू करने को कहा गया। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों से संबंधित औपचारिकताओं को भी जल्द पूरा कर प्रस्ताव कैबिनेट बैठक की मंजूरी के लिए भेजने को कहा गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की भी बैठक के दौरान समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी घोषणाओं को तय समय में पूरा किया जाए। अधिकारी निरंतर तौर पर इसकी निगरानी भी करें। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को एक्सपोजर विजिट के लिए सिंगापुर भेजे जाने वाले 200 शिक्षकों की सूची भी जल्द तैयार करने को कहा। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed