फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   property of 363 people of shimla will be seized.

बैंक लोन न चुकाने वालों के लिए बुरी खबर

Sat, 20 Sep 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Sep 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
property of 363 people of shimla will be seized.

राजधानी स्थित शिमला अर्बन को ऑपरेटिव बैंक से लोन लेने के बाद अदायगी नहीं करने वाले 363 उपभोक्ताओं की संपत्ति जब्त की जाएगी। सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बैंक प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। डिफाल्टरों से कुल 2.38 करोड़ की राशि वसूली जानी है।

विज्ञापन


कई सालों से इन उपभोक्ताओं ने लोन नहीं चुकाया है। बैंक के निदेशक मंडल ने अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। लोन के अगेंस्ट बैंक में बतौर गारंटी रखी संपत्ति को जब्त करने से पहले बैंक प्रबंधन आखिरी बार उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर लोन की अदायगी नहीं हुई तो संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा। शिमला अर्बन कोआपरेटिव बैंक में नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों के लोगों के खाते हैं। बैंक की माल रोड और मिडल बाजार में शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1985 में लिया लोन अब तक नहीं लौटाया

बैंक से 363 लोगों ने साल 1985 से लिया लोन अब तक वापस नहीं लौटाया है। बैंक प्रबंधन कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन नोटिस के बावजूद उपभोक्ता बैंक से लिया लोन नहीं लौटा रहे। ऐसे में अब बैंक प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।

नोटिस जारी करने के बाद लोन नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं से बैंक प्रबंधन सबसे पहले बात करेगा। इसके लिए विशेष टीमें बनाई हैं। समझाने से बात नहीं बनी तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। बैंक संपत्ति को जब्त करने के बाद इसको सेल आउटकर अपनी ऋण राशि को वसूल करने की कोशिश करेगा।


नोटिस के बावजूद नहीं की अदायगी
इस बैंक से हजारों लोगों का हित जुड़ा है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि अगर इस तरह की कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो अन्य उपभोक्ताओं को दिक्कत हो सकती है। लोगों ने 28 साल पहले लिया ऋण अब तक वापस नहीं लौटाया है।

बैंक प्रबंधन कई बार इन लोगों को इस बारे नोटिस जारी कर चुका है। लिहाजा अब बैंक प्रबंधन ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed