फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promoted pgt will get salary benefit after two years.

पदोन्नत पीजीटी के वेतन को लेकर उलझा मामला

Tue, 14 Jul 2015 11:54 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
promoted pgt will get salary benefit after two years.

सरकार की लापरवाही के चलते पदोन्नत पीजीटी को पद के वित्तीय लाभ के लिए दो साल इंतजार करना पड़ेगा। पीजीटी को 1200 रुपये कम ग्रेड पे पर संतोष करना पड़ेगा। बीते दिनों जारी हुई पदोन्नति सूची में सरकार ने पीजीटी को 4200 ग्रेड पे देने का फैसला लिया है। जबकि पीजीटी को 5400 ग्रेड पे देना होता है। ग्रेड पे में कटौती को लेकर शिक्षक संघों ने सरकार से मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


शिक्षक संघों ने वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग की है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने पदोन्नत पीजीटी को 5400 का ग्रेड पे नहीं देने पर नाराजगी जताई है। अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि दो साल का सेवाकाल पूरा करने पर पीजीटी को 5400 ग्रेड पे मिलेगा। इस मामले को ट्रिब्यूनल में भी चुनौति दी गई है।

विज्ञापन

'सरकार की उदासीनता की वजह से हो रहा ये सब'

promoted pgt will get salary benefit after two years.

1126/2015 नंबर से ट्रिब्यूनल में केस किया गया है। शिक्षक हित में लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता का यह एक बड़ा उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कहा है कि 10300-4200 ग्रेड पे अंकित किया है, यह सरासर गलत है।

महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता डा. मामराज पुंडीर ने कहा है कि जिन अध्यापकों पर यह शर्त लगाई है कि उन्हें दो साल तक कम ग्रेड पे पर काम करना होगा। उधर, निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी ने बताया है कि वेतन आयोग के अनुसार ही ग्रेड पे दी जा रही है। ग्रेड पे की विसंगतियों के आरोप के संदर्भ में वित्त विभाग ही स्थिति स्पष्ट कर सकता है। टीजीटी, पीजीटी के ग्रेड पे का मामला सरकार के ध्यानार्थ है।

अब जेबीटी, सीएंडवी की करो पदोन्नति- हिमाचल शिक्षक महासंघ ने राज्य सरकार से जेबीटी, सीएंडवी को पदोन्नति देने की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव डा. प्रेम शर्मा ने कहा है कि जेबीटी से पीजीटी पदोन्नत होने पर 1025 पद रिक्त हो गए हैं। मध्य शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि जिन शिक्षक वर्ग को अभी तक ग्रेड पे नहीं दिया गया, उन्हें जल्द ग्रेड पे बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed