फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Program on Parshuram Jayanti on 29th April

Shimla News: परशुराम जयंती पर कार्यक्रम 29 अप्रैल को

Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Program on Parshuram Jayanti on 29th April
शिमला। ब्राह्मण सभा शिमला की वीरवार को बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उप प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर 29 अप्रैल को कैथू की जगह मिडिल बाजार एमसी कांप्लेक्स में कार्यक्रम होगा। इस दौरान सुबह 10 बजे प्रदेश, देश और सामाजिक भाईचारे के लिए भगवान परशुराम की पूजा अर्चना होगी। इसके बाद हवन यज्ञ होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रोगियों की सेवा की जाएगी। इस आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें सतपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, सुभाष जोशी, रूप राम शर्मा, विजय शर्मा, किशोरी लाल पंडित और राकेश शारदा को शामिल किया है। इस अवसर पर महासचिव किशोरी लाल पंडित कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, उपप्रधान सतपाल शर्मा, संगठन मंत्री विजय शर्मा, कार्यालय सचिव रूप राम शर्मा, संरक्षक मदन लाल शर्मा, संदीप शर्मा, माया राम भारद्वाज, गौरव शर्मा, अनूप वैद्य, सुरेश शर्मा और मदन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article