{"_id":"57fb9abb4f1c1bc16028eb47","slug":"professional-training-to-wrestlers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में तैयार होंगे ओलंपिक, एशियार्ड स्तर के पहलवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में तैयार होंगे ओलंपिक, एशियार्ड स्तर के पहलवान
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Mon, 10 Oct 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्रदेश में ही ओलंपिक और एशियार्ड स्तर के पहलवान तैयार होंगे। प्रदेश के युवाओं को अब प्रशिक्षण के लिए पंजाब और हरियाणा के अखाड़ों में नहीं जाना पड़ेगा। ये शब्द घुमारवीं में प्रशिक्षण प्राप्त परशुराम अवार्डी युवा पहलवान भारत कुमार की उपाधि से नवाजे जा चुके जॉनी चौधरी ने बरठीं में पत्रकार वार्ता में कहे। वे वर्तमान में प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग में बतौर ईटीओ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं, जब प्रदेश की धरती से जल्दी ही वर्ल्ड क्लास पहलवान तैयार होंगे। हाईटैक कुश्ती अकादमी हमीरपुर के बणी क्षेत्र में शुरू हो गई हैै। जहां से प्रदेश भर के जिलों से बच्चों के टेलैंट को परखते हुए उन्हें इस कुश्ती अकादमी में एक ही छत के नीचे पढ़ाई के साथ-साथ हर वो सुविधा प्रदान की जाएगी जो चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा की अकादमियों और अखाड़ों में किसी उच्च स्तरीय पहलवान के लिए आवश्यक होती है।
विज्ञापन
वहीं, गरीब प्रतिभावान खिलाड़ी पहलवान को अकादमी अपने स्तर पर निखारने का भरपूर प्रयास करेगी। भारत कुमार ने बताया कि इस कुश्ती अकादमी में युवा पहलवान पौध को हाईटैक माहौल उपलब्ध करवाने के चलते सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी के एमडी संदीप कंवर और जिला बिलासपुर के समलोहल से बड़सर में ईटीओ के पद पर तैनात कुलदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनका एकमात्र सपना इस अकादमी से ओलंपिक स्तर का खिलाड़ी निकालने का है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अकसर देखा गया है कि अखाड़ों में बच्चों को खेल का माहौल तो मिलता है लेकिन उसी स्तर की पढ़ाई की व्यवस्था के लिए बच्चों को बाहर भागना पड़ता है, जबकि इस अकादमी में बेहतरीन पढ़ाई की व्यवस्था विशेष खूबी रहेगी। इधर प्रदेश भर के अनेक स्थानों पर प्रतिवर्ष लखदाता के नाम पर छिंज और मलखाडे़ आयोजित करने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों में प्रदेश विवि के पूर्व कुश्ती कोच जगदीश, पहलवान निक्का राम, प्रकाश चंद, शिवा छिंज कमेटी कुठेडा के संयोजक डीपीई जगदेव मेहता, डीपीई प्रेम
वशिष्ठ, प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव अंतरराष्ट्रीय पहलवान जगदीश कुमार, कुबेर ठाकुर, चैहड़ छिंज कमेटी के महासचिव कमल ठाकुर, संयोजक हरिराम, डा. संजय कुमार, राजीव शर्मा, अजय कुमार, चंपत ठाकुर, जितेंद्र मेहता, डीपीई राम लाल संधु, पीईटी सुनील कुमार, मलारी छिंज कमेटी के संयोजक राजकुमार कौशल, यशपाल कौशल, विजय कौशल व अमित पहलवान के साथ अन्य दर्जनों कुश्ती प्रेमियों ने इस कुश्ती अकादमी के खुलने पर जहां खुशी व्यक्त की वहीं भावी पहलवानों को तरासने की प्रखर कसौटी भी करार दी।