फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pro kabaddi league player ajay thakur in top three raider.

प्रो-कबड्डी लीग के टॉप थ्री रेडर में अजय ठाकुर

Mon, 17 Aug 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 17 Aug 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league player ajay thakur in top three raider.

हिमाचल के स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया है। उन्होंने अपने दम पर बंगलूरू बुल्स को प्रो-कबड्डी लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। अजय लीग के बेस्ट थ्री रेडर में शामिल हैं। बंगलूरू बुल्स ने 14 अगस्त को दबंग दिल्ली को 40-21 से पराजित किया।

विज्ञापन


इस मैच के हीरो रहे अजय ने छह अंक बटोरे। उन्हें बेस्ट रेडर और मूवमेंट ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। 15 अगस्त को बंगलूरू बुल्स का मुकाबला तेलगू टाइटन से हुआ। इसमें भी अजय ने छह अंक बटोरे। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने बेस्ट रेडर का खिताब दिया।
विज्ञापन


बंगलूरू बुल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने पर अजय के पैतृक गांव दभोटा में खुशी का माहौल है। अजय के पिता छोटू राम, माता राजेंद्र कौर, भाई अनित ठाकुर, जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी, रमन कौशल, कृष्ण कौशल, दीपू पंडित, पृथ्वी कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, मान सिंह मेहता, एबीवीपी के पूर्व सचिव सतविंद्र सैणी, राजू बिल्ला, बिंदू, बांका और चरणजीत सिंह चन्नी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ठाकुर को प्रदेश सरकार से नौकरी न मिलने न मलाल है। उनके परिजनों ने बताया कि अगर खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी नहीं दी गई तो उनका मनोबल टूट जाएगा। वहीं, अजय ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हिमाचल सरकार जल्द उन्हें किसी पद पर आसीन करेगी।


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ परिवार सहित अजय ठाकुर से मिले। अजय ने उनसे कहा कि वह उनके प्रशंसक हैं। इस पर द्राविड़ ने कहा कि मेरे दोनों बेटे आपके प्रशंसक हैं। कबड्डी खेलते वक्त छोटे बेटे ने हाथ तुड़वा लिया है। दोनों कहते हैं कि हम अजय ठाकुर बनेंगे। उन्होंने अजय से कहा कि आप मेरे बेटों को समझाएं कि अभी उनकी उम्र कबड्डी खेलने की नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed