फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pro kabaddi league 2016 players from himachal in pro kabaddi league ajay thakur and rohit rana in pro kabaddi league

प्रो-कबड्डी लीग में हिमाचल के चार गबरू दिखाएंगे दमखम

Sun, 31 Jan 2016 09:14 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2016 players from himachal in pro kabaddi league ajay thakur and rohit rana in pro kabaddi league

लोकप्रियता की बुलंदियां छू रही प्रो-कबड्डी में प्रदेश के खिलाड़ियों का डंका देश भर में सुनाई दे रहा है। प्रो-कबड्डी सीजन-तीन में प्रदेश के चार खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इनमें अजय ठाकुर, रोहित राणा, विनीत तथा अभिनंदन शामिल हैं। अजय ठाकुर पुनेरी पलटन, रोहित राणा जयपुर पिंक पैंथर, विनीत बंगाल वॉरियर्स तथा अभिनंदन पटना पायलट की टीम से खेलेंगे।

विज्ञापन


प्रो-कबड्डी में खेल रहे हिमाचल के चार में से तीन खिलाड़ियों को साई हॉस्टल बिलासपुर ने तराशा है। साई हॉस्टल बिलासपुर से निकले अजय ठाकुर, रोहित राणा तथा विनीत प्रो-कबड्डी सीजन तीन में भी धूम मचाने को तैयार हैं। पुनेरी पलटन के अजय ठाकुर पर सभी की निगाहें टिकी हैं। जयपुर पिंक पैंथर से खेल रहे डिफेंडर रोहित राणा के प्रदर्शन पर भी टकटकी लगी हुई है।

विज्ञापन

कबड्डी कोच नंद लाल ठाकुर और कृष्ण सिंह ने दी है कोचिंग

pro kabaddi league 2016 players from himachal in pro kabaddi league ajay thakur and rohit rana in pro kabaddi league

बंगाल वॉरियर्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमाचल के विनीत भी विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। पटना पायलट के अभिनंदन को प्रो-कबड्डी में अपना जलवा दिखाना अभी बाकी है। कबड्डी कोच नंद लाल ठाकुर और कृष्ण सिंह राठौर ने इन खिलाड़ियों को तराशा है। अजय ठाकुर और रोहित राणा दूसरे कबड्डी खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बने हुए हैं।

अजय ठाकुर ने 5 मई 2005 से मई 2007 तक तथा रोहित राणा 6 जून 2006 से मई 2010 तक बिलासपुर साई हॉस्टल में रहकर खेल की बारीकियां सीखी हैं। अजय एशियन गेम्स में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रोहित राणा के नाम पर सीनियर और जूनियर नेशनल कबड्डी में कई खिताब हैं।

प्रो-कबड्डी में बिलासपुर के कृष्णलाल बतौर टेक्निकल ऑफिशियल भाग लेंगे। शनिवार को पहले मैच में यू मुंबा तथा तेलगू टाइटन में अंपायर तथा बंगलूरू बुल्स और दिल्ली दबंग के बीच खेले गए दूसरे मैच में कृष्ण लाल ने रेफरी की भूमिका निभाई। बिलासपुर जिले के राजीव भी प्रो-कबड्डी में टेक्निकल ऑफिशियल की टीम में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed