{"_id":"04975c19847962d9f5ba5a07f99397ca","slug":"prize-distribution-cermony-at-neen-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी ने नवाजे नीन स्कूल के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी ने नवाजे नीन स्कूल के मेधावी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Apr 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम के राष्ट्र व्यापी पुरस्कार अभियान में शिमला माल रोड शाखा ने नीन विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
शाखा की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक डा. नरेश कुमार शर्मा ने पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
स्कूल के धीरज, दिवांशी, उषा, हिमांशु, वशिंता, करण, हरिंद्र, किरण वर्मा, भावना शर्मा और मृदुला को सम्मान मिला।
प्रधानाचार्य नितिका शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलदेव शर्मा, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी नरेश ओमी इस दौरान मौजूद रहे।
स्कूल प्रबंधन ने एलआईसी के प्रयासों को सराहा और भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।