{"_id":"5d9208e38ebc3e01416b358b","slug":"priyanka-vadra-returned-after-perform-navratri-puja-in-a-new-home-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए आशियाने में नवरात्र की पूजा कराने के बाद लौटीं प्रियंका वाड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आशियाने में नवरात्र की पूजा कराने के बाद लौटीं प्रियंका वाड्रा
Mon, 30 Sep 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में नवरात्रों की पूजा और हवन करवाने के बाद सोमवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन
उन्हें अभी छराबड़ा में कुछ दिन ठहरना था, लेकिन तय कार्यक्रम से पहले दिल्ली लौटना पड़ा। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में 2 अक्तूबर से पदयात्रा करने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए उन्हें जाना पड़ा है। हरियाणा और महाराष्ट्र के टिकट भी मंगलवार को सीडब्ल्यूसी में फाइनल करने हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों साधुपुल के समीप रामलोक मंदिर में माथा टेकने के बाद तय किया था कि वह छराबड़ा स्थित अपने नए आशियाने में नवरात्रों के दौरान विधिवत रूप से पूजा-अर्चना और हवन करवाएंगी।
विज्ञापन
दक्षिण भारत के पुजारी ने प्रियंका के घर में पूजा और हवन किया। प्रियंका ने दक्षिण भारत के पुजारी नवरात्रों की पूजा-अर्चना के लिए छराबड़ा विशेष रूप से आमंत्रित किए थे। दो दिन पूजा कराने के बाद प्रियंका शिमला से चंडीगढ़ और हवाई मार्ग से चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुईं।