फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka's hoarding in Rajiv Bhawan Shimla before Lok Sabha election

लोस चुनाव से पहले राजीव भवन शिमला में लगे प्रियंका के होर्डिंग

Sun, 24 Feb 2019 01:11 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's hoarding in Rajiv Bhawan Shimla before Lok Sabha election

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के होर्डिंग लगाए गए हैं। पीसीसी महासचिव रजनीश किमटा के कमरे में प्रियंका का पहला होर्डिंग लगाया है।

विज्ञापन


एक कोने में अध्यक्ष राहुल गांधी और बीच में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पहले शिमला से लंबा नाता रहा है।
विज्ञापन


प्रियंका ने शिमला के पास छराबड़ा में मकान बनाया है। इसे बनाते समय प्रियंका ने छराबड़ा के कई बार चक्कर लगाए हैं। प्रियंका को प्रदेश कांग्रेस के नेता शिमला से जोड़ने लगे हैं। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका के फोटो वाले पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पहल राजीव भवन से कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के दफ्तर के बाहर भी प्रियंका और राहुल गांधी के फोटो वाले होर्डिंग लगाए जाने हैं।


इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता पूरी तैयारी कर चुके हैं। दूसरी ओर, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल खासकर शिमला से नाता है। उनका छराबड़ा में मकान भी बन चुका है। प्रियंका का शिमला से नाता है, इसे कोई नकार नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed