फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi Vadra left for Delhi after weather clear in shimla

रामलोक मंदिर में पूजा कर प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली रवाना

Mon, 19 Aug 2019 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra left for Delhi after weather clear in shimla

मौसम खुलते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी वाड्रा को बीते रविवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन भारी बारिश के चलते वह नहीं जा सकी थीं।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से वे अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित नए घर में ठहरी थीं। सोमवार को प्रियंका शिमला से चंडीगढ़ तक सड़क मार्ग से गईं। इसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से रवाना हुईं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रियंका और रॉबर्ड वाड्रा सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से गए। प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ड वाड्रा के साथ तीन दिन कुफरी और नेचर पार्क में घूमने का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका का यह निजी दौरा रहा और उन्होंने पार्टी के किसी नेताओं और पदाधिकारी से मुलाकात करने का समय भी नहीं दिया। इतना जरूर है कि प्रियंका के आशियाना के निर्माण का जिम्मा संभाले प्रदेश कांग्रेस महासचिव केहर सिंह खाची और युकां नेता मनजीत खाची उनके साथ रहे। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका और उनके पति राबर्ट वाड्रा सोमवार सुबह 8:52 पर साधुपुल के समीप रामलोक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। दंपती करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहा।

बताते हैं कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस का एक नेता और हरियाणा कांग्रेस का नेता भी उपस्थित रहा। इनके अलावा मंदिर परिसर के संचालक पूजा-अर्चना कराने को मौजूद रहे। प्रियंका के छराबड़ा स्थित आशियाना में सितंबर में हवन होगा। 

सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रियंका जिस काले वाहन से अपने पति के साथ शिमला से रवाना हुई थीं, उसमें कुछ दिक्कत पेश आ रही थी। इस कारण चंडीगढ़ से दूसरा बीएमडब्ल्यू वाहन पंजाब से मंगाया गया था। बताते हैं कि प्रियंका के मंदिर पहुंचते ही सुरक्षा कारणों से किसी अन्य श्रद्धालु को मंदिर में नहीं जाने दिया गया।

करीब 15 मिनट तक दंपती ने पूजा की। इसके बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए तो पंजाब से बुलाए वाहन को कंडाघाट से डेढ़ किलोमीटर पहले रोका गया। इसके बाद काली गाड़ी से उतरकर प्रियंका और रॉबर्ट बीएमडब्ल्यू गाड़ी में सवार हुए और चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed