फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi vadra land case: rti activist Devashish wrote letter to dgp himachal.

प्रियंका की जान बचाने को आरटीआई एक्टिविस्ट ने लिखा पत्र

Thu, 09 Jul 2015 10:18 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra land case: rti activist Devashish wrote letter to dgp himachal.

प्रियंका गांधी वाड्रा की शिमला में खरीदी जमीन की सूचना मांगने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट ने अब कैबिनेट सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर उनसे यह अनुरोध किया है कि इस संबंध में एक और आवेदक को पहले दी गई सूचना को तत्काल सीज किया जाए। उन्होंने कहा कि जैसा कि सरकार के अधिकारियों और एसपीजी ने कहा कि इससे प्रियंका की जान को खतरा हो सकता है तो ऐसी स्थिति में इस पर तत्काल रोक लगा दी जाए।

विज्ञापन


आरटीआई एक्टिविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य ने पत्र में कहा है कि जब उन्होंने यह सूचना मांगी तो उस समय एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला ने एक आदेश जारी किया था। 28 नवंबर 2014 के इस आदेश में जिक्र है कि इस तरह की सूचना 2012 में किसी और आवेदक को दी जा चुकी है। उसके बाद पता चला कि यह व्यक्ति साधुपुल में रहते हैं। कैबिनेट सचिव जिनके पास एसपीजी आती है, उनको लिखा कि जब उन्होंने सूचना मांगी तब तो सबने बोला कि प्रियंका गांधी की जान को खतरा है।
विज्ञापन

कहा, विदेश में उस सूचना की कोई प्रतिलिपि तो नहीं

priyanka gandhi vadra land case: rti activist Devashish wrote letter to dgp himachal.

अगर प्रियंका गांधी की जान को बचाना है तो इस सूचना को जब्त किया जाए। उन्होंने डीजीपी हिमाचल से भी अनुरोध किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि देश या विदेश में उस सूचना की कोई प्रतिलिपि तो नहीं है, क्योंकि जब उनकी मांगी हुई सूचना से जान का खतरा हो सकता है तो इससे उनकी जान को खतरा है। देवाशीष भट्टाचार्य ने लिखा है कि उन्हें भी इसका डर है। हालांकि, ऐसा लगता नहीं है।

ऐसे में सूचना प्राप्त करने वाले उस व्यक्ति से एफीडेविट लिया जाए। इसकी प्रति उपायुक्त शिमला को भी भेजी कि 2012 का ऑर्डर रिकॉल करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जिन अधिकारियों ने उस समय सूचना दी थी, तो उन्होंने उस समय प्रियंका गांधी से पूछा था कि नहीं। यह मालूम रहे कि सूचना आयोग में यही अपीलकर्ता देवाशीष प्रियंका की जान का खतरा होने वाली दलील को गलत ठहरा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed