फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi said BJP is creating situation of political disaster

Himachal: प्रियंका गांधी बोलीं- राजनीतिक आपदा के हालात बना रही भाजपा, सरकारी मशीनरी का हो रहा दुरुपयोग

Wed, 28 Feb 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 06:01 PM IST
सार

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर हिमाचल की जनता के अधिकारों को कुचलना चाहती है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi said BJP is creating situation of political disaster
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य विधानसभा में बुधवार को हुए पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  वाड्रा ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है। हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर हिमाचल की जनता के अधिकारों को कुचलना चाहती है। प्रदेश और देश की जनता सब देख रही है, जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई। अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है। जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। भाजपा प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त पर निर्भर है। इनका यह रवैया अनैतिक है।

विज्ञापन

झूठे वादों से बनी हुई सरकार का यही हाल होगा : अनुराग
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में बड़े और झूठे वादे कर कांग्रेस की सरकार बनी और अब वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जहां-जहां इन्होंने वादे किए, वहां ये मुकरते नजर आ हैं और इनके विधायक ही इनसे भाग रहे हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीने में ही इनके विधायक इनका साथ छोड़ गए। अनुराग ने कहा कि जिनसे अपने परिवार, विधायक, पार्टी न संभले वह दूसरों पर ठिकरा फोड़ रहे हैं। जिनके अपने जिले में दो विधायक छोड़ कर चले गए, उसमें भाजपा क्या कर सकती है। इनके विधायक खुलकर अपनी सरकार के खिलाफ कई बार बोलते थे, क्या वह भी भाजपा करवा रही थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed