Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रियंका ने PM मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, लिखा- ये गलत और असंवैधानिक
प्रियंका ने लिखा कि देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआईI, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राजधानी शिमला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत कदम करार दिया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर वीरवार रात को प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री को शोभा देता है न उनकी सरकार को।
अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुकाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के खिलाफ है।
प्रियंका ने लिखा कि देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआईI, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम को प्रियंका गांधी शिमला स्थित अपने निजी आवास में आई हुई हैं।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने विपक्ष को सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस गिरफ्तारी पर कहा, रोज जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैर कानूनी तरीके से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अगर सच में जीत का भरोसा होता तो सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ठीक चुनाव से पहले निशाना नहीं बनाया जाता। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का खाता फ्रीज नहीं किया जाता। सच यह है की भाजपा आने वाले चुनाव परिणाम से पहले ही डर गई है और बौखलाहट में विपक्ष के लिए हर तरह की मुश्किलें पैदा कर रही है। वक्त है बदलाव का!अबकी बार …सत्ता के बाहर!
हम सब तानाशाही के खिलाफ एकजुट...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.