फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi home in shimla

छत की वाटर प्रूफिंग के बाद लगेगी प्रियंका के घर पर स्लेट

Sun, 06 Dec 2015 09:40 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi home in shimla

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान की छत की इन दिनों वाटर प्रूफिंग हो रही है। इसके बाद जिला मंडी से मंगवाई गई स्लेटें छत पर लगाई जाएंगी। शनिवार को मकान का निरीक्षण करने पहुंची प्रियंका गांधी ने वास्तुकारों को मकान के आसपास को भी संवारने के आदेश दिए। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे प्रियंका सड़क मार्ग से शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के पहाड़ी शैली में बनाए जा रहे मकान की छत से बाहर निकल रही चार चिमनियां मकान को ऐतिहासिक लुक दे रही हैं। शिमला स्थित ब्रिटिशकाल के कई भवनों में भी इसी तरह से चिमनियां छत से बाहर निकाली गई हैं। सर्दियों के मौसम में इन चिमनियों के माध्यम से घर के अंदर सेकने के लिए लगाई जाने वाली आग का धुआं बाहर निकाला जाता है।

विज्ञापन

मकान के आसपास लगाए जाएंगे विदेशी सेब के पौधे

priyanka gandhi home in shimla

प्रियंका गांधी वाड्रा के दो मंजिला मकान में कुल दस कमरे बनाए गए हैं। एक मंजिल में पांच कमरे हैं। इसके अलावा एटिक भी बनाई गई है। शनिवार को मकान के निरीक्षण के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और युवा कांग्रेस नेता मंजीत खाची भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने अपने मकान के आसपास विभिन्न फलों के पेड़ लगाने को भी कहा है।

प्रियंका ने विदेशी सेब की किस्मों सहित चेरी और आडू के पेड़ लगाने को कहा है। शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका से अपना इलाज करवाकर लौटी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए दोपहर बाद ही प्रियंका गांधी शिमला से रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed