फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka gandhi dream house in Chharabra Shimla.

छराबड़ा में अपने हाथ से सेब के पौधे रोपेंगी प्रियंका

Thu, 21 Jan 2016 01:56 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi dream house in Chharabra Shimla.

प्रियंका गांधी वाड्रा छराबड़ा में अपने निर्माणाधीन मकान के साथ बगीचे के लिए खरीदी भूमि पर अपने हाथ से सेब के पौधे रोपेंगी। यहां पर वे लगभग दो सौ पौधों का एक बगीचा तैयार करने जा रही हैं। प्रियंका वीरवार को शिमला के छराबड़ा आ सकती हैं। यहां पर वे सेब के लगभग दो सौ पौधों का बगीचा लगाने की तैयारी में हैं। उन्होंने पौधों का प्रबंध भी कर लिया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को शिमला आना था, लेकिन अचानक उनके शिमला आने का कार्यक्रम बदल गया। मौसम की खराबी के कारण ही कार्यक्रम में बदलाव हुआ। अब वे वीरवार को ही शिमला आ रही हैं। वीरवार को वे दोपहर बाद ही शिमला पहुंचेंगी।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र से पहले कर सकती हैं गृह प्रवेश

Priyanka gandhi dream house in Chharabra Shimla.

प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के छराबड़ा में बनाए जा रहे अपने निर्माणाधीन मकान का मुआयना भी करेंगी। इसमें काली स्लेटें लगाई जा रही हैं। इन्हें लगाने से पहले वास्तुकारों से चर्चा करेगी।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे चैत्र नवरात्र से पहले ही यहां गृह प्रवेश कर सकती हैं। इस बार उनके शिमला आने का मकसद सेब का बगीचा लगाना है। इसकी शुरुआत वे वीरवार को शिमला से कर रही हैं।

उपराष्ट्रपति की बेटी लौटीं दिल्ली-
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी बुधवार को शिमला से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वे एक दिन के दौरे पर शिमला आई थीं। उनका ये निजी दौरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed