फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi at shimla, charabra.

वास्तु के हिसाब से ना रहे कोई कमी, इसलिए फिर शिमला पहुंची प्रियंका गांधी

Sat, 05 Dec 2015 10:07 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi at shimla, charabra.

प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला पहुंची। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी सड़क मार्ग से सीधे छराबड़ा स्थित निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने गईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने मकान का जायजा लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण केहर सिंह खाची और युवा कांग्रेस नेता मंजीत खाची भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रियंका होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने मकान का जायजा लेते समय वास्तुकारों से भवन के निर्माण की कई जानकारियां जुटाईं। इस मौके पर प्रियंका के साथ वास्तुकार भी मौजूद रहे। प्रिंयका इस बार न सिर्फ जल्द से जल्द अपने घर का काम पूरा करवाना चाह रही हैं बल्कि वास्तु के हिसाब से भी कोई कमी न रहे, इसके लिए लगातार खुद शिमला आकर इसका जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन

किसी नेता से नहीं मिलने का लिया फैसला

priyanka gandhi at shimla, charabra.

शनिवार को भी प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला में ही रुकने की सूचना है। प्रियंका की इस यात्रा को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। केहर सिंह खाची के अलावा प्रदेश के किसी भी अन्य कांग्रेस नेता से प्रियंका की मुलाकात नहीं होगी। प्रियंका के छराबड़ा में बन रहे मकान की केहर सिंह खाची ही देखरेख कर रहे हैं। शिमला के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में प्रियंका ठहरी हैं।

गौरतलब है प्रियंका के सपनों का यह घर छराबड़ा के पास बन रहा है। पहाड़ी शैली में बन रहे इस मकान का काम इसी साल पूरा करवाने का प्रयास चल रहा है। अब देखना है कि आखिर कितने दिन बाद यह घर तैयार हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed