फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private school bus accident in hamirpur himachal pradesh

हिमाचल: निजी स्कूल बस पलटी, 18 बच्चे घायल, दो गंभीर

Sat, 19 Jan 2019 02:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 19 Jan 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
private school bus accident in hamirpur himachal pradesh

जिला मुख्यालय से सटी सासन पंचायत के झनियारी गांव में एक स्कूल बस पलटने से 18 बच्चे और बस का चालक घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खराब सड़क पर बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे सब बस पलट गई। इसमें एक शिक्षक समेत कुल 20 लोग सवार थे। घायलों को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज और हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


दस बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दो बच्चों को कंधों में दर्द होने के चलते एक्सरे समेत अन्य टेस्ट करवाए जा रहे हैं। लिस की पूछताछ में बस चालक बताया कि जहां पर यह हादसा हुआ उस संपर्क सड़क पर काफी गड्ढे पड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा

private school bus accident in hamirpur himachal pradesh

होटल प्रबंधन संस्थान के बाहर पहुंचने पर बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया था। एसडीएम हमीरपुर जफर इकबाल (आईएएस) ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश मिले हैं।

जांच में अगर कोई कोताही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने 18 बच्चों और एक चालक का एमएलसी काटा है। मामले की जांच चल रही है।

हादसे मे ये लोग हुए घायल

private school bus accident in hamirpur himachal pradesh

एचआरटीसी के विशेषज्ञों से रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूल बस में सवार दीक्षा शर्मा (15), समीक्षा (11), दीपिका (9), अभिषेक (7), वानिक शर्मा (10), कार्तिक (9), मिसुल सिंह (7), कृष ठाकुर (12), रितेश (5), सुमीक्षा (9), लावण्या, अनुराग शर्मा, कृतिका, अभिमन्यु, सुजैन, एंजल और श्रेया, प्रिया और नरेंद्र कुमार (चालक) पुत्र हरनाम सिंह समेत कुल 19 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed