हिमाचल में उद्योग के लिए लीज पर दे सकेंगे निजी जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट से पहले जयराम सरकार लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी है। इसके लिए भूमि मालिक अपनी जमीन की डिटेल उद्योग विभाग को देनी होगी। उद्योग विभाग उस डिटेल को निवेशक सम्मेलन के लिए बनाई वेबसाइट पर अपडेट कर देगा।
इच्छुक कंपनी अपनी इच्छा के अनुसार जमीन को भूमि मालिक से लीज पर लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी। जून में प्रस्तावित इन्वेस्टर मीट के लिए एक बड़ा लैंड बैंक तैयार करने के लिए अब आम लोगों से भी उनकी निजी जमीन लीज पर ली जा रही है।
20 कनाल से अधिक वालों को प्राथमिकता
अगर निवेशक को ये जमीन पसंद आती है तो वहां पर बिजली-पानी, सड़क और अन्य सुविधाएं जुटाई जा सकती है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि सूबे को कोई भी व्यक्ति निजी भूमि पर उद्योग लगाने के लिए जमीन दे सकता है।
इसके लिए भूमि मालिक को राजस्व से संबंधित दस्तावेज विभाग को देने होंगे। इसकी डिटेल निवेशक सम्मेलन की वेबसाइट पर डाली जाएगी। उद्योग लगाने के लिए 20 कनाल से अधिक निजी जमीन देने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे कम निजी भूमि उद्योग विभाग नहीं लेगा।