फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus fell into deep gorge near Sanora in Sirmour HimachalPradesh

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बस, 8 की मौत, कई घायल

Sun, 13 May 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 May 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
private bus fell into deep gorge near Sanora in Sirmour HimachalPradesh
सिरमौर जिले के सनौरा के पास एक निजी बस जिसका नंबर एचपी -64-9097 है, सोलन के पुलहल रोड पर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ की मौत हो गई है। एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना सुबह करीब 8.45 बजे की है। जानकारी के अनुसार लगभग 15 घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बस में करीब 25-30 लोग सवार थे।  बस मनवा से धम्मला-सोलन तक जा रही थी। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
घायलों को जिला अस्पताल सोलन ले जाते समय एक साढ़े तीन साल के बच्चे आस्तिक पुत्र प्रदीप थानाधार की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में एक महिला नारदा (55) पत्नी मोहिंदर निवासी कश्मली (द्राबला) की भी मौत हो गई। अब तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।


बता दें कि कुछ दिन पहले बुद्ध पूर्णिमा पर बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मैड़ी में माथा टेककर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ओवरलोड  क्वालिस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी गई थी। हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा हिमाचल के ऊना जिले के उपमंडल अंब के नैहरियां में हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed