फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus falls into gorge at darlaghat, 5 killed.

शिमला से मंडी जा रही प्राइवेट बस खाई में गिरी, 8 की मौत

Sun, 12 Jun 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 12 Jun 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
private bus falls into gorge at darlaghat, 5 killed.
शिमला से मंडी जा रही एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर सोलन के चमाकड़ी पुल के पास डुगनियार मोड़ पर शनिवार दोपहर बाद 4.00 बजे एक निजी बस चार सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हैं।

विज्ञापन


गंभीर हालत में सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पहले बस के पट्टे टूटने जैसी आवाज आई थी। उसके बाद बस खाई में लुढ़क गई। पुलिस के अनुसार राजधानी शिमला से दोपहर दो बजे कुल्लू के लिए निकली निजी बस डुगनियार मोड़ पर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को शिमला रवाना किया गया

private bus falls into gorge at darlaghat, 5 killed.
हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला

बस चिड़गांव से आ रही थी। कई पलटे खाने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार मचने के बाद हर कोई घायलों की मदद को दौड़े। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

बस में फंसे घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपायुक्त सोलन डॉ. डीसी कंवर ने बताया कि एसडीएम की अगुवाई में परिवहन विभाग और एचआरटीसी की टीम हादसे की जांच करेगी। मृतक के परिजनों को 50-50 हजार और घायलों को 5-5 हजार की फौरी सहायता राशि दी है।

हादसे में इनकी गई जान

private bus falls into gorge at darlaghat, 5 killed.
एक महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। - फोटो : अमर उजाला
1. विकास कुमार(35) पुत्र संदेश निवासी पंजगाईं (बिलासपुर)
2. तृप्ता (23) पुत्री तिलकराज निवासी पटड़ीघाट, सरकाघाट (मंडी)
3. बनारसी मैहलो पुत्र बुधम मैहलो निवासी बेटांबी घाघरा (झारखंड)
4. चौहान सिंह पुत्र केवी सिंह निवासी त्रियाली, बंजार (कुल्लू)

बाकी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक जताया

private bus falls into gorge at darlaghat, 5 killed.
वीरभद्र सिंह ने प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन जिले के अर्की उपमंडल के तहत दाड़ला मोड़ के समीप शनिवार को निजी बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह बस चिड़गांव से मंडी जा रही थी। बस दुर्घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 20 को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। राज्यपाल ने अपने सांत्वना संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है, जिन्होंने अपने सगे-संबंधियों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वीरभद्र सिंह ने प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed