शिमला से मंडी जा रही प्राइवेट बस खाई में गिरी, 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर सोलन के चमाकड़ी पुल के पास डुगनियार मोड़ पर शनिवार दोपहर बाद 4.00 बजे एक निजी बस चार सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हैं।
गंभीर हालत में सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पहले बस के पट्टे टूटने जैसी आवाज आई थी। उसके बाद बस खाई में लुढ़क गई। पुलिस के अनुसार राजधानी शिमला से दोपहर दो बजे कुल्लू के लिए निकली निजी बस डुगनियार मोड़ पर गिर गई।
घायलों को शिमला रवाना किया गया
बस चिड़गांव से आ रही थी। कई पलटे खाने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार मचने के बाद हर कोई घायलों की मदद को दौड़े। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।
बस में फंसे घायलों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपायुक्त सोलन डॉ. डीसी कंवर ने बताया कि एसडीएम की अगुवाई में परिवहन विभाग और एचआरटीसी की टीम हादसे की जांच करेगी। मृतक के परिजनों को 50-50 हजार और घायलों को 5-5 हजार की फौरी सहायता राशि दी है।
हादसे में इनकी गई जान
2. तृप्ता (23) पुत्री तिलकराज निवासी पटड़ीघाट, सरकाघाट (मंडी)
3. बनारसी मैहलो पुत्र बुधम मैहलो निवासी बेटांबी घाघरा (झारखंड)
4. चौहान सिंह पुत्र केवी सिंह निवासी त्रियाली, बंजार (कुल्लू)
बाकी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक जताया
राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोलन जिले के अर्की उपमंडल के तहत दाड़ला मोड़ के समीप शनिवार को निजी बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह बस चिड़गांव से मंडी जा रही थी। बस दुर्घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 20 को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। राज्यपाल ने अपने सांत्वना संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी है, जिन्होंने अपने सगे-संबंधियों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वीरभद्र सिंह ने प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।