{"_id":"3ebd06d40f11d06bed979e50619858be","slug":"prisoner-complaint-dg-jail-over-the-issue-of-parole-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी की शिकायत पर डीजी जेल पर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी की शिकायत पर डीजी जेल पर बैठाई जांच
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्रकैद काट रहे एक कैदी की शिकायत पर इन दिनों प्रदेश के डीजी जेल की जांच चल रही है। जांच भी इस बात की हो रही है कि डीजी जेल और उनके विभाग के कर्मचारी अपना काम समय से करते हैं या नहीं। कैदी की शिकायत पर चल रही जांच का नतीजा जो भी आए, लेकिन इन दिनों प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में यह शिकायत चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
चंबा जिले की सिहुंता तहसील निवासी रगील सिंह पिछले 9 साल से प्रदेश के धर्मशाला मुक्त कारागार में हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है। कुछ समय पहले रगील ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कारागार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी को साल में दो बार 42-42 दिन की पैरोल देने का नियम होने बावजूद साल में एक बार भी पैरोल मुश्किल से मिल पा रही है। बताया कि उसने खुद जून 2015 में पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन दिसंबर महीने तक उसकी छुट्टी जारी नहीं हुई।
विज्ञापन
इसकी वजह से उसको कृषि कार्य करने में दिक्कत पेश आ रही है। कैदी ने विभाग की इस लेटलतीफी के लिए सीधे तौर पर महानिदेशक कारागार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कैदी की शिकायत को मुख्य सचिव ने गृह विभाग में जांच के लिए भेज दिया है।