{"_id":"68235aca8402ba758d02649e","slug":"prisha-in-little-junior-dance-and-chitra-b-champion-in-kabaddi-shimla-news-c-19-sml1001-532983-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लिटिल जूनियर डांस में प्रिशा और कबड्डी में चित्रा बी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लिटिल जूनियर डांस में प्रिशा और कबड्डी में चित्रा बी चैंपियन
विज्ञापन
नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी जतोग की ओर से नशा छोड़ो खेल खेलो सीजन 3 में बच्चों और युवाओं ने डांस और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों ने हुनर का जलवा बिखेरा। स्थानीय पार्षद दलीप थापा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी जतोग की ओर से करवाई लिटिल जूनियर डांस प्रतियोगिता में प्रिशा ने पहला स्थान पाया है। दूसरा स्थान ईशाल और तीसरा पलक चौहान ने हासिल किया है। इसके अलावा अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता चितारा ए और चितारा बी के बीच खेला गया है। इसमें चितारा ए ने 15 और चितारा बी ने 21 अंक हासिल किए। विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार व उप विजेता टीम को 51 सौ रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लिटिल डांस प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाने वाली मुस्कान चौहान, राजीव कुमार, अनुराग व सोसायटी के सदस्य नितिश सिंह, अमित, दक्ष, नीरज, मिशाल, डॉ. वालिया, राहुल, प्रियंका, रवि, कमल गुप्ता और बबिता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।