सिरमौर की श्यामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरमौर के गिरिपार की विधवा श्यामा देवी से सीधी बात की। टेली कांफ्रेंसिंग के जरिये सतौन की इस महिला से नरेंद्र मोदी ने पूछा कि हादसे में पति की मृत्यु परक्या उन्हें प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत क्लेम राशि मिली या नहीं?
हादसे के कितने समय के बाद क्लेम मिला? क्या इस योजना के बारे में उन्हें जानकारी थी? क्लेम की राशि का कहां पर इस्तेमाल किया? पीएम मोदी ने बुधवार को सामाजिक योजना के लाभार्थियों से नमो ऐप के जरिये बात की।
इसके लिए सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में जिलाधीश कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री के सवालों के जवाब में श्यामा देवी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बीमा योजना की राशि मिल गई है। इस योजना के तहत उनके पति अनिल कुमार ने 12 रुपये जमा करवाए था।
इस बीमा के बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। इस बीच, उनके पति अनिल की सड़क हादसे में मौत हो गई। बैंक प्रबंधक ने फोन कर उन्हें बीमा की जानकारी दी। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर बैंक की ओर से 16 मई को उन्हें क्लेम के रूप में दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
श्यामा ने पीएम मोदी को बताई ये बातें
श्यामा देवी ने पीएम को बताया कि उन्होंने घर खरीदनेे के लिए बैंक से ऋण लिया है, क्लेम की राशि से उसकी किस्त जमा करवाई गई है। उनका बेटा मयंक 9वीं और बेटी कशिश 7वीं कक्षा में पढ़ती है।
उनकी पढ़ाई का खर्च भी इस राशि से चल रहा है। बीमा की राशि मिलने से परिवार को सहारा मिला है। श्यामा देवी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि देश के प्रधानमंत्री से बात कर उन्हें बेहद अच्छा लगा।
गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने 2 जून के अंक में क्लेम की राशि मिलने की खबर प्रथम पृष्ठ पर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उधर, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन के प्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि बुधवार को नाहन में जिलाधीश कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी ने श्यामा देवी से टेली कांफ्रेंस के जरिये सीधी बात की।