फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Press conference of Leader of Opposition Jairam Thakur in Hamirpur

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- अनुराग ठाकुर पर सही समय पर अच्छा निर्णय लेगा नेतृत्व

Thu, 04 Jul 2024 04:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 04:33 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कमजोर किए जाने के कांग्रेस नेताओं के सियासी निशाने के सवाल पर पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Press conference of Leader of Opposition Jairam Thakur in Hamirpur
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल 2017 की बात पुरानी हो चुकी है। बहुत पानी बह चुका है। कांग्रेस को कहने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को साल 2017 के चुनावों में षड्यंत्र के तहत हराने के लिए सीएम सुक्खू के बयान के सवाल पर यह पलटवार किया है। वह हमीर होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


'अनुराग ठाकुर देश की राजनीति में निभा रहे हैं अहम भूमिका'
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कमजोर किए जाने के कांग्रेस नेताओं के सियासी निशाने के सवाल पर जयराम ठाकुर ने यह जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों में कहने के लिए कुछ न कुछ तलाश रहे हैं। उनकी मुश्किल यह है कि उन्हें कहने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बने हैं। वह प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी का नेतृत्व समय-समय पर निर्णय लेगा। अनुराग ठाकुर के योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व सही समय पर निर्णय करेगा जोकि अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीएम हमीरपुर में नहीं शुरू करवा पाए कोई विकास कार्य'
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कठिन हालातों से गुजर रहे हैं। वह हालतों से विचलित हैं। वह भाजपा पर हमीरपुर की अनदेखी का आरोप लगा रहे है। खुद 18 माह से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन एक विकास कार्य हमीरपुर में शुरू नहीं कर पाए हैं। भाजपा के कार्याकाल में शुरू हुए सरकारी कार्यालय, अस्पतालों और कॉलेजों को बंद किया गया है। भोरंज, नादौन, सुजानपुर में जलशक्ति विभाग, लोनिवि और बिजली बोर्ड के कार्यालय डिनोटिफाई किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीत हासिल करेगी। प्रदेश में लगातार भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीपीएस की नियुक्ति के मामले में कोर्ट से जल्द फैसला आने वाला है। यह उपचुनाव लोक सभा चुनाव के साथ हो सकते हैं लेकिन चुनावों को सरकारी तंत्र से प्रभावित करने के लिए बाद में चुनाव करवाए जा रहे हैं। चुनावों में करोड़ों रूपये के खर्च के लिए कांग्रेस सरकार ओर सीएम सुक्खू जिम्मेदार है।
 

'कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोरों पर'

चार सीट पर उपचुनावों में हार के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि इस मंथन किया जाएगा। नादौन में आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर उन्होंने अनविज्ञता जाहिर किया है। उपचुनावों के बाद सरकार बनाने के दावे के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने भी कहा था कि सरकार बनाएंगे, लेकिन कांग्रेस में प्रदेश में कांग्रेस में सियासी भूचाल थमा नहीं है। अभी भी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोरों पर है। लोस चुनावों में प्रदेश कांग्रेस की बुरी हार के लिए कांग्रेस की कमेटी रिपोर्ट लेने के लिए हिमाचल आ रही है। वह विपक्ष के नाते सामने हैं लेकिन जो कुछ होगा वह कांग्रेस में होगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का जोर विधायकों को दिखाया गया इसके लिए वह लोगों के स्वाभिमान के लिए चुनाव में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed