{"_id":"5745daf74f1c1b0420691bd6","slug":"president-tour-to-shimla-from-2nd-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति दो जून को पहुंचेंगे शिमला, डॉक्टरों को करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति दो जून को पहुंचेंगे शिमला, डॉक्टरों को करेंगे सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी का दीक्षांत समारोह तीन जून को राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में होगा। देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी डाक्टरों को डिग्रियां देंगे। राष्ट्रपति कार्यालय से दीक्षांत समारोह को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
ब्लैक गाउन पहने डाक्टरों को राष्ट्रपति डिग्रियां देकर नवाजेंगे। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह में आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दो जून को शिमला पहुंच रहे हैं। कल्याणी हेलीपैड पर उतरने के बाद वे शिमला के मशोबरा स्थित रिट्रीट में ठहरेंगे। दूसरे दिन आईजीएमसी शिमला की गोल्डन कनवोकेशन में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम वीरभद्र सिंह भी मौजूद होंगे। शाम को राष्ट्रपति राजभवन जाएंगे, जहां उनके लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। वे राज्यपाल आचार्य देवव्रत की ओर से रखे गए डिनर में शामिल होंगे।
शाम को राष्ट्रपति अपने निवास रिट्रीट लौटेंगे। चार जून को वे पूरे दिन रिट्रीट में ही रहेंगे। पांच जून को हिमाचल सरकार की ओर से रिट्रीट मशोबरा में रखे गए कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छह जून को राष्ट्रपति नई दिल्ली लौटेंगे।