फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Ramnath Kovind honored 76 meritorious doctors in first convocation of TMC

टीएमसी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने नवाजे होनहार, आठ डॉक्टरों को गोल्ड मेडल

Mon, 29 Oct 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 29 Oct 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind honored 76 meritorious doctors in first convocation of TMC

टीएमसी के पहले दीक्षांत समारोह में संस्थान के 76 मेधावियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में आठ मेधावी डॉक्टरों को 11 स्वर्ण पदक प्रदान किए।

विज्ञापन


समारोह के दौरान कुल 76 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 18 मेधावी डॉक्टर पीजी और 58 अंडर ग्रेजुएट के थे। राष्ट्रपति के अलावा एचपीयू के वीसी प्रो. सिकंदर ने मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की।
विज्ञापन


समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सात बेटियां और एक बेटे को गोल्ड मेडल मिला। समारोह में चंबा जिले के खैरी के रहने वाले जोबन प्रीत सिंह दयोल को तीन गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर के घुमारवीं की शिखा शर्मा को एक साथ दो गोल्ड मेडल मिले। इसके अलावा छह डाक्टरों को एक-एक गोल्ड मेडल मिलेगा। डिग्रियां मिलने के बाद मेधावी डॉक्टरों अपनी टोपियां हवा में उछाल कर खुशी का इजहार किया। 

राष्ट्रपति 11 बजे पहुंचे दीक्षांत समारोह में

President Ramnath Kovind honored 76 meritorious doctors in first convocation of TMC

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी धर्मपत्नी सविता कोविंद का सुबह 10:30 बजे गगल एयरपोर्ट पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया।

खाद्य आपूर्ति मंत्री मिनिस्टर इन वेटिंग के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रपति का काफिला सुबह 11 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में दीक्षांत समारोह के लिए पहुंचा। राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ।

राष्ट्रपति को कांगड़ा पेंटिंग की भेंट
समारोह में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति को कांगड़ा पेंटिंग और काष्ठकुणी शैली में तैयार आदि हिमानी चामुंडा का मॉडल भेंटस्वरूप दिया गया।  

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक रीता धीमान, अर्जुन सिंह, उपाध्यक्ष जीआईसी मनोहर धीमान, मुल्खराज प्रेमी तथा अरूण मेहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed