फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President pranab mukherjee will enjoy the holidays Shimla

छुट्टियों का लुत्फ उठाने शिमला आएंगे राष्ट्रपति

Fri, 30 May 2014 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 May 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
President pranab mukherjee will enjoy the holidays Shimla

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इस साल भी गर्मी की छुट्टियां मनाने शिमला आएंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जून के तीसरे हिस्से में यानी 20 से 30 जून के बीच उनके शिमला आने का संभावित कार्यक्रम राज्य सरकार को भेजा गया है।

विज्ञापन


इसके बाद शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट को सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव पी. मित्रा ने राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम की पुष्टि की है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को शिमला काफी पसंद है। पिछले साल भी वे 23 मई को शिमला आए और 25 मई को लौटे थे। हालांकि, तब वे हिमाचल विधानसभा के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार दौरे के दौरान उनके क्या कार्यक्रम रहेंगे, ये अभी तय नहीं है। पिछले साल अपने दौरे के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति निवास में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए थे। उसी अनुसार अब लोक निर्माण विभाग वहां काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed