राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज पहुंचेंगे शिमला, चप्पे चप्पे पर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वीरवार को शिमला पहुंच रहे हैं। उनके आगमन पर सुरक्षा बंदोबस्त के तहत राजधानी शिमला के चप्पे-चप्पे में सशस्त्र पुलिस बिछ गई है। हरियाणा से बुलेट प्रूफ और जैमरयुक्त गाड़ियां रिहर्सल में शिमला की सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं।
शहर में हजारों जवानों की तैनाती की गई है। अकेले मशोबरा में ही 300 पुलिस जवानों के कैंप को स्थापित किया गया है। प्रदेश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस का कड़ा पहरा है। खासकर जम्मू-कश्मीर से लगते चंबा बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी एकदम अलर्ट हैं।
प्रदेश में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की ओर से हर संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखी गई है। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक दो जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिमला के कल्याणी हेलीपैड मशोबरा पर एक बजकर 35 मिनट पर पहुंचेंगे।
प्रोटोकॉल अधिकारी डा. अश्वनी कुमार शर्मा तैनात किए गए हैं। सरकार की ओर से भी किसी वरिष्ठ मंत्री को उनके स्वागत के लिए कल्याणी हेलीपैड भेजा गया है। इसके बाद वे राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट मशोबरा के लिए रवाना होंगे।
ये है राष्ट्रपति दौरे का पूरा शेड्यूल
राष्ट्रपति तीन जून को पौने दस बजे कल्याणी हेलीपैड मशोबरा से वायु मार्ग से ही अनाडेल जाएंगे। अनाडेल में उनके स्वागत की जिम्मेवारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर को दी गई है।
साढ़े 10 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पीटरहॉफ शिमला में आईजीएमसी की ओर से आयोजित गोल्डन जुबली कनवोकेशन में भाग लेंगे। यहां पर उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद होंगे।
शाम आठ बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राजभवन शिमला जाएंगे और वहां पर डिनर में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। चार जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द रिट्रीट मशोबरा में ही ठहराव करेंगे। पांच जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शाम साढ़े सात बजे द रिट्रीट में ही हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद होंगे।