फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   president droupadi murmu reaches bilaspur aiims convocation himachal

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत, एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Tue, 06 Oct 2026 11:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को बिलासपुर पहुंच गई हैं। उनके एम्स बिलासपुर में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एम्स परिसर और उनके आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
president droupadi murmu reaches bilaspur aiims convocation himachal
सीएम सुक्खू राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही एम्स बिलासपुर में आयोजित होने वाले पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही बिलासपुर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने एम्स परिसर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से भी मुलाकात कर राष्ट्रपति के दौरे और दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन




एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में शिक्षा और प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। समारोह में 92 प्रशिक्षुओं को डिग्री दी जानी है। इनमें एमबीबीएस, एमडी-एमएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रशिक्षुओं को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एम्स परिसर और उनके आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। करीब 250 पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है। घागस और जबली में भी यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान आवश्यकता के अनुसार यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
राष्ट्रपति के स्वागत और दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के शामिल होने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के बिलासपुर पहुंचने के बाद अब सभी की नजर एम्स में होने वाले दीक्षांत समारोह पर है, जहां पहली बार संस्थान के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

Trending Videos

अटल टनल इतने घंटे रहेगी बंद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अटल टनल दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मंगलवार शाम 8 बजे से बुधवार दोपहर 12 बजे तक पलचान से अटल टनल रोहतांग की ओर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन को निर्धारित मार्ग पर आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा का कार्यक्रम इसी हिसाब से तय करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी कड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed