फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   President Murmu will walk the red carpet to reach the stage.

Bilaspur News: रेड कार्पेट पर चलकर मंच तक पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Mon, 05 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
President Murmu will walk the red carpet to reach the stage.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने देर शाम व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

राष्ट्रपति के प्रवेश से मंच तक के रास्ते का किया निरीक्षण, रेड कार्पेट और रूट क्लियर करने पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह अक्तूबर को प्रस्तावित आगमन से पहले सोमवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एम्स पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नड्डा को समारोह की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति के प्रवेश स्थल से मंच तक पहुंचने वाले मार्ग की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद रेड कार्पेट से होकर मंच तक जाएंगी। नड्डा ने मौके पर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों से राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान रास्ते को खाली और व्यवस्थित रखने की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के प्रवेश मार्ग से मंच तक रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। नड्डा ने रेड कार्पेट और आसपास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अधिकारियों से चर्चा के दौरान राष्ट्रपति के मार्ग में किसी तरह की भीड़ या बाधा न होने देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपति के साथ आगे रहने वाले लोगों और संकाय सदस्यों के लिए निर्धारित स्थानों की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 लोग निर्धारित स्थान पर मौजूद रहेंगे। नड्डा ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी लोग अपनी निर्धारित जगह पर रहें और राष्ट्रपति के आवागमन का रास्ता पूरी तरह खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स प्रबंधन के अनुसार समारोह के लिए बैठने, प्रवेश, मंच और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह अक्तूबर को एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एम्स परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।

सोमवार देर शाम नड्डा के निरीक्षण के बाद समारोह स्थल की व्यवस्थाओं को एक बार फिर परखा गया। मंगलवार को राष्ट्रपति के आगमन के साथ एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा, जिसमें उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed