फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   president draupadi murmu honoured rajkumari for chamba rumal in rashtrapati bhavan amrit udyan utsav

Mandi News: मंडी में निर्मित चंबा रुमाल को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Fri, 07 Apr 2023 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Apr 2023 02:03 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर की आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रपति को भेंट किया गया। इसमें उनकी ओर से तैयार चंबा रुमाल भी शामिल रहा।

विज्ञापन
president draupadi murmu honoured rajkumari for chamba rumal in rashtrapati bhavan amrit udyan utsav
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया चंबा रुमाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन अमृत उद्यान उत्सव में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में तैयार चंबा रुमाल को राष्ट्रपति से सम्मान मिला है। आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने इस रुमाल को बनाया है। स्वयं राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रुमाल पर की गई नक्काशी की सराहना की है।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय इस समारोह में देशभर की करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अनूठी हस्तकलाओं की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मंडी जिले के कुल 21 स्वयं सहायता समूहों में शामिल जोगिंद्रनगर की आजीविका स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी ने भी अपने घरेलू उत्पादों के साथ शिरकत की।
विज्ञापन


बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पादों को राष्ट्रपति को भेंट किया गया। इसमें उनकी ओर से तैयार चंबा रुमाल भी शामिल रहा। चंबा रुमाल 550 रुपये तक बिक रहा है। राजकुमारी मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र चलाकर दो साल से 20 महिलाओं को अनूठी हस्तकला का प्रशिक्षण दिलाया। इसके लिए उन्हें सरकार से साढ़े 22 हजार की प्रोत्साहन राशि भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed