फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparing to impose green fees on vehicles from outside states in Shimla

Green Fee: शिमला में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर ग्रीन फीस लगाने की तैयारी, एमसी तैयार करेगा प्रस्ताव

Tue, 24 Jan 2023 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 11:22 AM IST
सार

नगर निगम ग्रीन फीस के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजेगा। राज्य सरकार से हरी झंडी मिली तो नगर निगम को हर साल करीब 12 करोड़ रुपये की आय होगी।

विज्ञापन
Preparing to impose green fees on vehicles from outside states in Shimla
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों की रानी शिमला आने वाले पर्यटकों को अब मनाली की तर्ज पर ग्रीन फीस देनी होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अप्रैल के बाद ग्रीन फीस की वसूली शुरू हो सकती है। राज्य सरकार से निर्देश के बाद नगर निगम शिमला ने आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हीं में से एक प्रस्ताव ग्रीन फीस का तैयार किया जाना है। बस, ट्रक के 300, कार के 200 और दोपहिया वाहन के लिए 50 रुपये ग्रीन फीस लेने की तैयारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शहरी विधायक हरीश जनारथा के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में ग्रीन फीस पर चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन


अब नगर निगम जल्द ही ग्रीन फीस के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजेगा। राज्य सरकार से हरी झंडी मिली तो नगर निगम को हर साल करीब 12 करोड़ रुपये की आय होगी। उल्लेखनीय है कि प्रस्ताव सरकार को भेजने से पहले नगर निगम फीस वसूली का पुख्ता इंतजाम करने पर मंथन कर रहा है। शिमला शहर में साल 2014 में भी ग्रीन फीस लेने की व्यवस्था शुरू की थी। फीस लेने के लिए तारादेवी के पास बैरियर लगाया गया था। हालांकि, यहां लगने वाले जाम और बैरियर के विवाद के चलते कुछ महीने बाद ही फीस वसूली बंद करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन


पहले बढ़ेंगे शराब, बिजली सेस और प्रापर्टी टैक्स
सरकार की ओर से आय बढ़ाने के निर्देशों के बाद नगर निगम ने कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें बिजली सेस तीन गुना, शराब सेस पांच गुना बढ़ाने का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। प्रापर्टी टैक्स भी अप्रैल से 10 फीसदी बढ़ाया जाना है। इसके अलावा केंद्रीय विभागों से सर्विस टैक्स वसूलने की योजना है। सूत्रों के अनुसार इन सबके बाद ग्रीन फीस वसूली का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बीआर शर्मा ने माना कि बैठक में ग्रीन फीस को लेकर चर्चा हुई है। लेकिन अभी इसका प्रस्ताव नहीं बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीन बार भेजा प्रस्ताव
साल 2016 से नगर निगम लगातार फीस वसूली का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेज चुका है लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीन बार यह प्रस्ताव भेजा गया लेकिन फाइल वित्त विभाग से आगे नहीं बढ़ पाई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री सुक्खू और विधायक हरीश जनारथा के साथ हुई बैठक में निगम अधिकारियों ने शहर में नए काम के लिए पैसा न होने का मामला उठाया था। इस पर निगम को खुद अपने आय के स्रोत बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 


मनाली में फास्टैग से हो रही वसूली
शिमला से पहले मनाली में बाहरी राज्यों के वाहनों से प्रवेश पर ग्रीन फीस की वसूली की जा रही है। यहां वाहनों में लगे फास्टैग से फीस ली जा रही है। इससे यहां बैरियर लगाकर गाड़ियां रोकने की जरूरत नहीं पड़ती। फास्टैग से चंद सेकंड में यह फीस कट जाती है। जिनके पास फास्टैग नहीं है, उनसे नकद फीस ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed