फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations underway to collect green fees from outside vehicles in the capital

Shimla News: राजधानी में बाहरी गाड़ियों से ग्रीन फीस वसूली की तैयारी

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to collect green fees from outside vehicles in the capital
ग्रीन फीस की ऑनलाइन होगी वसूली
विज्ञापन

सदन में इसी माह पेश होगा प्रस्ताव, फिर सरकार की मंजूरी को जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से जल्द ग्रीन फीस की वसूली शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निगम ने ग्रीन फीस वसूली का नया प्लान तैयार कर लिया है। वसूली की व्यवस्था के साथ ही इसके रेट में भी बदलाव किया है। इस महीने होने वाले नगर निगम सदन में इस पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
ग्रीन फीस वसूली के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा की अगुवाई में बैठक भी हुई। रिपोर्ट पेश की गई कि शहर में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से फीस वसूली के लिए अब हाइवे पर बैरियर नहीं लगेंगे। पहले तारादेवी के पास बैरियर लगाकर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन रोके जाते थे और उसके बाद उनसे फीस वसूली की जाती थी। इस पर विवाद हुआ जिसके बाद से यह वसूली बंद कर दी गई। अब कोर्ट के आदेश पर आनलाइन ही शुल्क भुगतान की व्यवस्था तैयार की है। एप समेत अन्य साधनों से सैलानी ग्रीन फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसमें जो लोग भुगतान नहीं करेंगे, उनके चालान भी आनलाइन ही काटे जाएंगे। फीस का भुगतान न करने पर दो हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। हालांकि, जुर्माना राशि सदन तय करेगा।
विज्ञापन




फीस दरों में भी किया है बदलाव
नगर निगम ने ग्रीन फीस की दरों में भी बदलाव किया है। इसे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, कुल कितनी फीस वसूलनी है, इस पर सदन और सरकार अंतिम फैसला लेंगे। पहले दोपहिया वाहनों का 50 रुपये, छोटी कार का 200 जबकि बड़े वाहन का 300 रुपये फीस तय की थी। यह फीस सात दिन तक मान्य थी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि इस माह सदन में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article