फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations for UG examinations in full swing at HPU

Shimla News: एचपीयू में यूजी की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज

Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for UG examinations in full swing at HPU
परीक्षा केंद्रों और पर्यवेक्षण व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन



परीक्षाएं सुबह और शाम दो सत्रों में संचालित होंगीसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों, पर्यवेक्षण व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) स्तर की विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री सहित कई पाठ्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सुबह और शाम दो सत्रों में होंगी। इसके लिए परीक्षा शाखा ने केंद्रों की सूची तैयार करने और ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में भी परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से महाविद्यालयों को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। एमए स्तर के कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मार्च के मध्य से आयोजित होंगी। इसके साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा से संबंधित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी इसी माह के अंत से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी रखें और परीक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article