फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   preparations for HRTC Piecemeal workers on contract

हिमाचल: पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाने की तैयारी

Thu, 11 Nov 2021 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Nov 2021 08:19 PM IST
सार

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया था। तीन साल बाद ये नियमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से अनुबंध पर लाने का मामला उठाया गया है। 

विज्ञापन
preparations for HRTC  Piecemeal workers on contract
पीस मील वर्कर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वर्कशाप में सेवाएं दे रहे पीस मील वर्करों (बसों को ठीक करने वाले कर्मचारी) को प्रदेश सरकार अनुबंध पर लाने जा रही है। एचआरटीसी की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब इस मामले को बीओडी (निदेशक मंडल) की बैठक में लाया जा रहा है। परिवहन निगम में 950 पीस मील वर्कर हैं। ये वर्कर करीब सात सालों से वर्कशाप में सेवाएं दे रहे हैं।  

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीस मील वर्कर अनुबंध पर न लाए जाने को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इनके जाने से वर्कशाप में बसों की मरम्मत करने का काम प्रभावित हो गया था। खराब बसें विभिन्न वर्कशाप में खड़ी हो गईं। कई रूट प्रभावित भी हुए। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह के आश्वासन के बाद इन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। अब इन्हें अनुबंध पर लाने का मामला बीओडी की बैठक में लाया जाएगा। यह बैठक इसी महीने होगी। 
विज्ञापन


मंत्री से उठाया है मामला
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया था। तीन साल बाद ये नियमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से अनुबंध पर लाने का मामला उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed