फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations for Ganesh Utsav started, 108 idols will be installed

Shimla News: गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू 108 मूर्तियां की जाएंगी स्थापित

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ganesh Utsav started, 108 idols will be installed
शहर में गणेश मूर्तियों के साथ निकाली जाएगी शोभा यात्रा
विज्ञापन

एमसी कांप्लेक्स में दस दिन चलेगा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात सितंबर को गणेश महोत्सव शुरू होगा। घरों, मंदिरों और बाजारों में 10 दिन गणेश मूर्ति की स्थापना होगी।

गणपति बप्पा को घर लाने के लिए भक्त मूर्तियों की खरीददारी करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही शहर में गणेश महोत्सव के लिए अंबाला में मूर्तियां तैयार करवाई जा रही हैं। एमसी कांप्लेक्स मिडल बाजार में शहर का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाएगा। यहां 108 गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। अंबाला में महाराष्ट्र के मूर्तिकार रमेश और सहयोगी इन मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट शिमला की ओर से एमसी कांप्लेक्स में गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट के उपप्रधान राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सात सितंबर को शहर में शोभा यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का आगाज होगा। सुबह 11:00 बजे 108 गणपति मूर्तियों और भजन मंडलियों के साथ तारघर से एमसी कांप्लेक्स तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2:00 बजे पंडाल में मूर्तियों की स्थापना होगी। इसके बाद कन्हैया रसिक मंडल टुटू और पुनीत थापर एवं पार्टी भजन कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 8 से 16 सितंबर तक रोजाना सुबह 9:00 बजे और शाम 8:00 बजे पूजा की जाएगी। सुबह 10:00 बजे और शाम 9:00 बजे आरती होगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान डिवायन म्यूजिक अकैडमी, सजीव भाटिया एवं पार्टी अमृतसर वाले, सुंदरकांड मंडली कसुम्प्टी, सखी संकीर्तन गुपता परिवार, कश्मीरी लाल एवं पार्टी पालमपुर, राधा-कृष्ण ग्रुप चक्कर, निशा दीक्षित एवं पार्टी, महिला संकीर्तन मंडल मशोबरा, ज्योति निशा मंडली कैथू, डेरा बाबा रुद्रानंद मंडल, राधा- कृष्ण प्रेम मंडली टुटू, कैलाश म्यूजिकल ग्रुप, संकट मोचन और जाखू मंडली भजन एवं सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसके साथ ही सत्यनारायण कथा का आयोजन भी किया जाएगा। 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे हवन होगा। इसके बाद गणपति मूर्तियों का विसर्जन सुन्नी में किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 10 दिन दोपहर 1:30 बजे लोगों के लिए भंडारा लगाया जाएगा।


गंज बाजार में भी मनाया
जाएगा गणपति महोत्सव
अनाज मंडी गंज बाजार में गणपति सेवा मंडल की ओर से 14 वां गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। सात सितंबर को सुबह 9:00 बजे मूर्ति स्थापना होगी। 16 सितंबर तक गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष दीपक लाल सूद ने बताया कि रोजाना सुबह 9:00 बजे और शाम 8:30 बजे गणपति बप्पा की आरती उतारी जाएगी। इसके साथ ही शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक संकीर्तन और भजन का आयोजन होगा। महिला संकीर्तन मंडल, कन्हैया रसिक मंडल टुटू, राधा-कृष्ण संकीर्तन मंडली रुल्दूभट्ठा, कृष्णा संकीर्तन मंडल बालूगंज, सखी संकीर्तन मंडल मशोबरा, डिवाईन संगीत अकादमी, गुप्ता परिवार संकीर्तन मंडल, राधा-कृष्ण प्रेम मंडली टुटू, भूमा निकेशत परिवार संजौली, सुंदरकांड मंडली कसुम्प्टी, हनुदिक्षित मंडल, बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल कीर्तन करेंगे। 16 सितंबर को सुबह 8:30 बजे विसर्जन के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article